Grab the widget  Get Widgets

free reward me sg

Saturday, 24 August 2013

वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए अक्सर विवाह से पहले माता-पिता बच्चों की कुण्डली मिलवाते हैं। माना जाता है कि जिनके 36 में से 36 गुण मिल जाते हैं वह बड़ी ही अच्छी जोड़ी होती है। लेकिन 36 का यह आंकड़ा वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं होता है।

भगवान राम और देवी सीता के 36 गुण मिले थे लेकिन दोनों सुख में कभी साथ नहीं रहे। इसलिए गुण मिलवाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए खास तौर पर यह देखना चाहिए कि पति पत्नी दोनों की नाड़ी एक नहीं हो।

ज्योतिषशास्त्र में तीन नाड़ियों का जिक्र किया है आदि, मध्य और अन्त्य। आचार्य वाराहमिहिर कहते हैं कि यदि वर और कन्या दोनों की नाड़ी आदि होती है तो रिश्ता अधिक समय तक कायम नहीं रह पाता है।

शिव पूजा से दांपत्य सुख में वृद्घि

मध्य नाड़ी सबसे खतरनाक होती है इससे पति-पत्नी के जीवन पर संकट के बादल मंडराते हैं जबकि अन्त्य नाड़ी होने पर वैवाहिक जीवन कष्टमय हो जाता है।
before marriage check nadi dosha

आयुर्वेद के अनुसार पति-पत्नी की समान नाड़ी होने पर संतान सुख में बाधा आती है। इनकी होने वाली संतान शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है।

नाड़ी दोष का उपचार

जो व्यक्ति नाड़ी मिलने के बाद भी किसी कारण विवाह करना चाहते हैं वह ज्योतिषशास्त्र में बताए गये उपायों को करने बाद विवाह कर सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोने का सांप बनवार उसकी पूजा करें इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप करवाएं।

जप पूजा होने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार सोना, गाय, वस्त्र अथवा अन्न का दान करना चाहिए। इससे नाड़ी दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

Monday, 19 August 2013

google blogger in lanch new ,गूगल ब्लॉगर पर नयी सुविधा शुरू,अब आप किसी टिप्पणी पर अपनी राय विकल्प पर क्लिक कर दे सकते हैं - मजेदार दुनियाँ

गूगल ब्लॉगर पर नयी सुविधा शुरू,अब आप किसी टिप्पणी पर अपनी राय विकल्प पर क्लिक कर दे सकते हैं - मजेदार दुनियाँ

मनोज जैसवाल : गूगल ब्लॉगर पर नयी सुविधा शुरू  टिप्पणियों को जवाब देने की सुविधा जो वर्डप्रेस में थी अब ब्लॉगर  पर भी उपलब्ध है यानि अब आप किसी टिप्पणी पर अपनी राय Reply विकल्प पर क्लिक कर दे सकते हैं।


अगर आप ब्लॉगर  का मूल टेम्पलेट उपयोग कर रहे हैं तो संभव है ये सुविधा पहले से आपके ब्लॉग में शुरू हो गयी हो अगर नहीं तो इस सुविधा के लिए आपके ब्लॉग पर दो सेटिंग का होना जरुरी है ।

पहला ये की आपके Site Feed की सेटिंग Full होनी चाहिए और दूसरा टिप्पणी फार्म  की सेटिंग Embedded Below Posts होनी चाहिए ।
View Image in New Window 

सबसे पहले तो अपने ब्लॉग अकाउंट में लोगिन करें फिर Settings  Site Feeds पर जाएँ
यहाँ Allow Blog Feeds विकल्प के सामने Full विकल्प का चुनाव कर लें।

View Image in New Window 

अगर आप किसी कस्टम टेम्पलेट का उपयोग कर रहें हैं तो यह सुविधा आप इस्तेमाल नहीं कर पायेगें। 
इस पर अधिक जानकारी जल्द ही। 
  manojjaiswalpbt

Saturday, 17 August 2013

मोबाइल में कितनी बार है यह लकी नंबर

क्या आपने कभी गौर किया है कि आपका मोबाइल नंबर भी आपकी किस्मत को प्रभावित करता है। अगर अब तक इस पर विचार नहीं किया है तो एक बार जरूर इस बारे में सोचे क्योंकि जिस प्रकार ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव हमारे ऊपर होता है ठीक उसी प्रकार अंक भी हमारे व्यक्तित्व और भाग्य को प्रभावित करते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार अगर मोबाइल नंबर में सबसे अधिक बार अंक आठ का होना शुभ नहीं होता है। इससे आपको बार-बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। खर्च में वृद्घि होती।

कौन सा वाहन नंबर आपके लिए रहेगा लकी


जबकि अंक नौ बहुत ही शुभ माना जाता है। यह अंक मोबाइल नंबर में सबसे अधिक बार होना भाग्य को बलवान बनाता है। यह धन वृद्घि में मददगार होने के साथ ही आपके परोपकारी और ज्ञानी होने का सूचक माना जाता है। छात्र, लेखक, दार्शनिक एवं रचनात्मक व्यक्तियों के लिए यह अंक विशेष लाभप्रद होता है।

लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप सिर्फ नौ नंबर को लकी मानकर इसके पीछे दौड़ने लगें, यह भी ध्यान रखें कि आप किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं जैसे अगर आप गायक, संगीतकार, चित्रकार अथवा किसी अन्य कला से जुड़े हुए हैं तो अंक तीन और चार की अधिकता वाला मोबाइल नंबर चुन सकते हैं।



check your lucky mobile number

दिल का नंबर बताएगा 'प्यार में कैसे' हैं आप

खेल जगत, पुलिस एवं सेना से जुड़े जुए व्यक्तियों के लिए छह, सात एवं दो अंक शुभ होता है। राजनीति तथा शिक्षण क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए चार एवं अंक तीन भी शुभ फलदायी होता है।

Saturday, 10 August 2013

छाती हो ऐसी तो बनेंगे धनवान


chest in palmistry


अगर आपकी छाती चिपटी हुई और पसलियां नज़र आती हैं तो इसे सुडौल और उन्नत बनाने का प्रयास शुरु कर दीजिए। क्योंकि छाती होगी सुडौल और उन्नत तो देवी लक्ष्मी होंगी मेहरबान।

इस बात का उल्लेख समुद्रशास्त्र में मिलता है। तभी शायद प्राचीन काल में युवक व्यायाम करके अपनी छाती सुडौल और पुष्ट बनाने की कोशिश करते थे।

समुद्रशास्त्र वह विज्ञान है जिसमें अंग लक्षण के अनुसार भविष्य जानने की विधि बतायी गई है। इसी के आधार पर हस्तरेखा विशेषज्ञ आपकी हथेली और अंगों को देखकर आपके बारे में बताते हैं। इस विज्ञान के अनुसार जिनकी छाती छोटी होती हैं उन्हें जीवन भर धन की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिनक छाती छोटी-बड़ी होती हैं उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा दूसरों से सहायता की जरुरत पड़ती है।

उन्नत छाती वाले व्यक्ति साहसी होते हैं और रक्षा एवं खेल जगत में सफलता की ऊंचाई पर पहुंचते हैं। दोनों छाती का एक सामान आकार में होना धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं।

शादी से पहले लड़कों के भी पैर देखें


उन्नत, मांसल और पुष्ट छाती वाले व्यक्ति राजा के समान संपन्न और सुखी होते हैं। जिनकी छाती पर बाल होता है वह उदार और दयालु स्वभाव के होते हैं।

इसके विपरीत जिनकी छाती पर बाल नहीं होते हैं वह हमेशा अपने हित और फायदे की बात सोचते हैं। यह किसी की सहायता भी करते हैं तो इसमें इनका निहित स्वार्थ छिपा होता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

this

page no

Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks

30+